दुखद : नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा के भतीजे का निधन, दो साल से अस्पताल में एडमिट थे

नोएडा | 5 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | विकास शर्मा (File Photo)



Noida News : शहर के वरिष्ठ पत्रकार और नोएडा विकिपीडिया के नाम से पहचान बनाने वाले विनोद शर्मा के भतीजे का निधन हो गया है। उनकी इस समय उम्र केवल 40 साल थी। विनोद शर्मा के भतीजे विकास शर्मा को ब्रेन ट्यूमर था। जिसके चलते उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

वर्ष 2017 में बीमारी का पता चला
पत्रकार विनोद शर्मा ने बताया कि उनके भाई और उद्योगपति त्रिलोक शर्मा के बेटे विकास शर्मा को ब्रेन ट्यूमर था। इस बात का पता वर्ष 2017 में चला। उसके बाद परिजनों ने वर्ष 2018 में ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद विकास शर्मा काफी दिनों तक ठीक रहे, लेकिन वर्ष 2021 में वह दोबारा से परेशान होने लगे।

अपोलो अस्पताल में हुआ निधन
विकास शर्मा का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। जहां पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में शहर के बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनीतिक, समाजसेवी और पत्रकार उनके सेक्टर-35 में स्थित आवास पर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। इस दुख की घड़ी में "ट्राईसिटी टुडे" टीम विकास शर्मा की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करती है।

अन्य खबरें