काम की खबर : होली पर नोएडा और दिल्ली मेट्रो ने टाइमिंग में किया बदलाव, दोपहर के बाद दौड़ेगी रेल

नोएडा | 2 महीना पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | Symbolic Image



Noida News : अगर आप नोएडा और दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। होली के दिन के लिए मेट्रो ने नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में अगर आप होली के दिन मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो मेट्रो की तरफ से जारी नोटिफिकेशन पढ़ कर घर से निकलें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

नोएडा मेट्रो की गाइडलाइन
नोएडा मेट्रो ने अपने नोटिफिकेशन में बताया कि होली पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर दो बजे शुरू होगा। एक्वा लाइन मेट्रो दो बजे के बाद हर 15-15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। दो बजे एक साथ दोनों टर्मिनल से मेट्रो चलेगी। इस दौरान मेट्रो लाइन से लेकर मेट्रो ट्रेन की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। जिससे मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आपको बताने वर्तमान में हर रोज करीब 60 हजार यात्री मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो की गाइडलाइन
मेट्रो के अनुसार, होली वाले त्योहार के दिन सुबह के वक्त मेट्रो नहीं चलेगी। दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर मेट्रो इस दिन सुबह के वक्त बंद रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में बताया है कि 25 मार्च को होली वाले दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

अन्य खबरें