नोएडा: भाजपा ने बाबा साहब को याद किया, ‘समरसता दिवस’ के रूप में मनाया जन्मदिन

नोएडा | 3 साल पहले | Anika Gupta

Tricity Today | बाबा साहब का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता



भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। नोएडा महानगर के सभी मंडलों के हर बूथ पर डॉ अंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर ‘समरसता दिवस’ के तौर पर मनाया गया। कार्यक्रम में तमाम पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नोएडा के सभी 8 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर साहब की प्रतिमाओं पर दीप जला कर उन्हें याद किया।

भाजपा ने शहर में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित कराए। इसकी शुरुआत महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-3 पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। इस मौके पर वहां पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां भी बांटी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अंबेडकर बिहार सेक्टर-37 स्थित बाबा साहब की प्रतिमा को "पुष्पाहार" पहनाकर बाबा साहब का स्मरण किया।

मनोज गुप्ता ने लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब न केवल हमारे देश में, बल्कि  पूरे विश्व प्रसिद्ध हैं। उनके किए गए कार्यों की समूचे संसार में प्रशंसा होती है। आज हमारी सरकार ने अंतोदय के माध्यम से उस वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम किया है, जिसकी लड़ाई बाबा साहब लड़ते थे। डॉ अंबेडकर ने न सिर्फ दलितों के लिए संघर्ष किया, बल्कि संपूर्ण समाज को संविधान के माध्यम से बराबर का अधिकार दिया। उनकी बदौलत ही हमारा संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। हमें बाबा साहब का सदैव स्मरण करना चाहिए। 

इस मौके पर भाजपा के चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, मनीष शर्मा, योगेंद्र चौधरी, सूरजपाल राणा, राजकुमार झा, रवि यादव, उमेश यादव, मुक्तानंद शर्मा, सत्येंद्र सिरोही, हरिओम जाटव, लोकेश यादव, अजय बाल्मिकी, पवन बाल्मिकी, राजकुमार चौहा,  धीर सिंह सैनी, पुष्कर गुप्ता, ममता तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें