नोएडा के खिलाड़ी एमपी में चमकेंगे : भारत की 8वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का ग्वालियर में आयोजन, नौ राज्यों की टीमें आएंगी

नोएडा | 8 घंटा पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | टूर्नामेंट की जानकारी 



Noida News : ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र विकलांगता खेल में एक महत्वपूर्ण खेल आयोजन होने जा रहा है। व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया अपनी 8वीं पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में नोएडा के खिलाड़ी भाग लेने वाले है। यह फेडरेशन, जिसकी स्थापना 2014 में हुई थी, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन (आईडब्ल्यूबीएफ) से संबद्ध है।

टूर्नामेंट की जानकारी 
महिला वर्ग में नौ राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और मध्य प्रदेश शामिल हैं। वहीं पुरुष वर्ग में दस राज्यों की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

5 से 13 अक्टूबर के बीच पांच प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी:
1. सीनियर नेशनल चैंपियनशिप: महिला वर्ग (5-9 अक्टूबर) और पुरुष वर्ग (10-13 अक्टूबर)
2. अंडर-23 जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (12-13 अक्टूबर): दिल्ली बनाम शेष भारत
3. रेफरी क्लिनिक (9-11 अक्टूबर)
4. क्लासिफिकेशन क्लिनिक (9-11 अक्टूबर)
5. आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेष कोचिंग क्लिनिक

  कुल 47 मैच खेले जाएंगे :
- महिला चैंपियनशिप (5-8 अक्टूबर): 20 मैच
- पुरुष चैंपियनशिप (10-13 अक्टूबर): 24 मैच
- अंडर-23 चैंपियनशिप (12-13 अक्टूबर): 3 मैच

100% दिव्यांग-अनुकूल स्टेडियम 
इस आयोजन के प्रमुख साझेदार ICRC (रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति), AMTZ (आंध्र प्रदेश मेडिटेक जोन), यएबीवीटी-सीडीएस ग्वालियर करेंगे। गौरतलब है कि यह स्टेडियम 100% दिव्यांग-अनुकूल है, जो भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।

अन्य खबरें