Noida News: फूड डिलीवरी के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

नोएडा | 3 साल पहले | Harish Rai

Social Media | पुलिस की गिरफ्त में चोर



नोएडा की सेक्टर-39 पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये बंद पड़े मकानों की रेकी कर रात के अंधेरे में चोरी किया करते थे। हालांकि दिन में ये दोनों फूड डिलीवरी का काम करते थे। इससे ये हर इलाके में बेखौफ-बेरोकटोक घुमते थे। खास कर शहर का पॉश इलाके गोल्फ कोर्स इनका टारगेट था। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 एलईडी 32 इंच, 02 ट्रैक सूट, 1 बाइक तथा ताला तोड़ने वाले कई उपकरण बरामद किया है।

नोएड के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों चोर बेहद शातिर किस्म के हैं। ये बंद पड़े घरों से चोरी किया करते थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात इन दोनों चोरो को सेक्टर-46 मार्केट के टी प्वॉइंट के पास से गश्त के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे फ़ूड डिलीवरी कंपनी स्वीगी के लिए काम करते हैं। 

दोनों फ़ूड डिलीवरी करने के दौरान ताला लगे मकानों की रेकी किया करते थे। उसके बाद रात में मकान का ताला तोड़ के चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस को इनके पास से 1 बाइक, एक 32 इंच का एलईडी और कई ताला तोड़ने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी मुलतः बुलंदशहर के रहने वाले हैं और गौतमबुद्ध नगर में रहकर चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

अन्य खबरें