राहत : गौतमबुद्ध नगर में ब्लैक फंगस के केवल 2 की एक्टिव मामले, 115 मरीज ठीक होकर घर लौटे

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Photo



NOIDA : गौतमबुद्ध नगर में अब कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के बाद ब्लैक फंगस के मरीज भी काफी तेजी के साथ ठीक होते जा रहे है। जनपद में अभी तक 89 प्रतिशत ब्लैक फंगस के मरीज ठीक हो गए है। फिलहाल जिले में 2 ब्लैक फंगस के एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।

जिले में मिले 118 मरीज ब्लैक फंगस के मरीज 
गौतमबुद्ध नगर जनपद में अभी तक 118 मरीज ब्लैक फंगस मिले है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से सभी का इलाज जिले के अस्पताल में किया गया। 118 में से अब तक 11 ब्लैक फंगस पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 115 ब्लैक फंगस के मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। जिले के अस्पतालों में फिलहाल दो ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

मेरठ से लानी पड़ी थी दवाइयां
इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। दूसरी लहर के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या काफी बड़ी थी। जिसके बाद दवाओं की उपलब्धता मेरठ से करा दी गई थी। इस कारण यहां के मरीजों को मेरठ जाकर दवाई लानी पड़ी थी। जिसकी वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। अब जिले में हालत सामान्य हो गई है। लेकिन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अभी भी अलर्ट है। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज ब्लैक फंगस की चपेट में आए थे। जिनको ऑक्सीजन सपोर्ट और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। 

डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के इलाज में लगे
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। अब जिले में केवल दो ही ब्लैक फंगस से एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज किया जा रहा है। वह भी काफी तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं। जिले के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों के इलाज में लगे हुए है।

42 अस्थाई कोरोना वैक्सीन सेंटर बनाए
गुरुवार को जनपद में 8445 लोगों के कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। जिनमें 5346 लोगों ने पहली और 3099 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। गौतम बुद्ध नगर जनपद में इस समय कोरोना टीकाकरण के लिए महा अभियान चल रहा है। जनपद में इस समय 42 अस्थाई कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर बनाए है। जहां पर रोजाना हजारों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

अन्य खबरें