Noida Assembly Election 2022 : पंकज सिंह ने लिया ग्रामीणों का आर्शीवाद, सोशल मीडिया इस तरह हो रहा प्रचार

नोएडा | 2 साल पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | पंकज सिंह ने लिया ग्रामीणों का आर्शीवाद



Noida News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्तमान में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को होशियारपुर, परथला और सोरखा में जाकर जनता से जनसंपर्क किया। सोशल मीडिया के जरिए भी पंकज सिंह अपने बातों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। नोएडा में पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होना है।

अर्थव्यवस्था युरोप के अनेक देशों से ज्यादा मजबूत
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्धि विकसित भारत की आधारशिला रखेगी और भविष्य में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था युरोप के अनेक देशों से ज्यादा मजबूत और सुदृढ़ होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है, जिस प्रकार से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण संपन्न हुआ है, वह निसंदेह है। भारत को आने वाले सभी विश्व की सांस्कृतिक शक्ति के केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा। इस जनसंपर्क में उमेश त्यागी, चांदीराम यादव, उमेश यादव, नीता वाजपाई, सचिन अंबावत, आचार्य शिवानंद, लोकेश यादव, अरुण बिसोया और रामनिवास यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें