नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर : टक्कर से घायल रिटायर्ड कर्नल की मौत, मचा हड़कंप 

नोएडा | 25 दिन पहले | Junaid Akhtar

Google Image | प्रतिकात्मक फोटो



Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड कर्नल की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना फरवरी माह की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानिए कैसे हुआ था हादसा 
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल एसपी रस्गोत्रा 89 वर्ष बीते 13 फरवरी को गोदावरी सोसाइटी के पास से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया था। उन्होंने बताया कि इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

जल्द होगी गिरफ्तारी 
थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार क उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात कार चालक की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें