नोएडा से खूबसूरत वीडियो वायरल : मादा पक्षी की अनोखी परवरिश, देखिए बेबाक लड़ाई

नोएडा | 10 दिन पहले | Nitin Parashar

Tricity Today | वीडियो वायरल



Noida News : शहरी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में प्रकृति की गूंज कभी-कभी हमें अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है। जिससे सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंद्र यादव ने साझा किया है, जिसमें एक पक्षी अपनी नन्हीं संतान की रक्षा के लिए बेबाक होकर लड़ रही है। यहां के लोग इस पक्षी को 'टटीहरी' कहते हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में इसे दूसरे नाम से जाना जा सकता है। पेड़ों की बजाय जमीन या छतों पर टटीहरी अपना घर बनाती है।
वीडियो वायरल
सेक्टर-117 के एक प्लाट की छत पर एक मां पक्षी ने अपना घोंसला बना रखा है। साझा की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कोई व्यक्ति उस छत पर पहुंचता है, मां पक्षी बिना डरे अपना बचाव करने लगती है। अपनी संतान की रक्षा के लिए वह जान की बाजी लगाने को भी तैयार नजर आती है। इस घटना को साझा करने वाले निवासी का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल यह दिखाना है कि मां बनने का रिश्ता प्राणियों में कितना पवित्र और बलिदानी होता है। एक पक्षी भी अपनी संतान के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

जानवरों का आवास नष्ट
सेक्टर-117 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंद्र यादव ने बताया कि यह पक्षी अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चों की सुरक्षा करने के लिए कितना कुछ कर सकता है, इसका ये एक छोटा से उदाहरण है। इस घटना ने एक बार फिर प्रकृति संरक्षण और वन्य जीवन संरक्षण की आवश्यकता पर ध्यान आकर्षित किया है। शहरीकरण से जानवरों का आवास नष्ट हो रहा है और उन्हें अपने लिए नए विकल्प ढूंढने पड़ रहे हैं। हमें पक्षियों और अन्य जीवों के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना चाहिए।

अन्य खबरें