Video Viral : नोएडा की सड़क को 4 लड़कियों ने बनाया अखाड़ा, पुलिस ने कार्रवाई के लिए बुलाया तो बोलीं- सर! हम तो बच्चियां हैं

नोएडा | 15 दिन पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | नोएडा की सड़क को 4 लड़कियों ने बनाया अखाड़ा



Noida News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि नोएडा की बीच सड़क पर 4 लड़कियां लड़ रही है। लड़कियों ने नोएडा की सड़क को अखाड़ा बना दिया। इस मारपीट की वीडियो जब पुलिस को मिली तो एक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने चारों लड़कियों को थाने में बुलाया और पूछताछ की। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह सभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए सभी को छोड़ दिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि अभी उनकी उम्र 18 से कम है।
27 अप्रैल का मामला
नोएडा पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला 27 अप्रैल का है। दोपहर के समय चार लड़कियां आपस में लड़ रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया था। पुलिस ने तत्काल वीडियो की जांच की और लड़कियों की पहचान कर ली। उसके बाद लड़कियों को संबंधित कोतवाली में बुलाया गया। 

चारों बच्चियों को उनके परिजनों को सौंपा
पुलिस ने लड़कियों से लड़ाई का कारण पूछा। उसके बाद लड़कियों से उम्र पूछी गई। सभी की उम्र 18 साल से कम निकली है। जिसके बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को चेतावनी देते हुए आगे ऐसी गलती न करने के लिए कहा है। उसके बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के माता-पिता को बुलाया और सकुशल उनको सौंप दिया। ऐसे तमाम मामले सामने आते हैं, लेकिन नाबालिग होने के बाद बच्चों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया जाता है। 

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास सबसे ज्यादा लड़ाई
पुलिस का कहना है कि हमारा प्रयास है कि नोएडा में शांति बनी रहे। जहां पर भी विवाद की स्थिति पैदा होती है, वहां पर तत्काल टीम रवाना की जाती है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा विवाद सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में होता है। वहां पर एमिटी यूनिवर्सिटी के पास लड़ाई होती है। जिसकी वजह से पुलिस वहां पर एक्टिव है।

अन्य खबरें