बड़ी खबर : योगी आदित्यनाथ 30 मार्च को नोएडा आएंगे, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगेंगे वोट

नोएडा | 2 महीना पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | Yogi Adityanath and Dr Mahesh Sharma



Noida News : उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आगामी 31 मार्च को गौतमबुद्ध नगर में आएंगे, जहां पर वह सांसद उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा के लिए वोट मांगेंगे। योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इसको लेकर जिले में तैयारी शुरू हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी तरफ डॉक्टर महेश शर्मा भी अपनी तैयारी में लग गए हैं।

आज से शुरू हो गया शंखनाद
भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। इसी को लेकर योगी आदित्यनाथ का 15 जिलों में कार्यक्रम लगा है। इनमें गौतमबुद्ध नगर भी शामिल है। आज बुधवार 27 मार्च से लेकर 31 मार्च 2024 तक योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में जाएंगे और जनता को साधने का प्रयास करेंगे। वह लोकसभा चुनाव में सांसद पद के भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। 

डॉ.महेश शर्मा होंगे और मजबूत
बुधवार को योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम गाजियाबाद और मेरठ में लगा है। वह आगामी 31 मार्च 2024 को गौतमबुद्ध नगर में आएंगे। बताया जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर में योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद पद के उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा के लिए वोट मांगेंगे। महेश शर्मा भी जनसंपर्क अभियान के चलते लोगों से वोट मांगने का काम कर रहे हैं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के आने के बाद डॉ.महेश शर्मा के अभियान में 4 चांद लग जाएंगे।

चौथी बार मैदान में डॉ.महेश शर्मा
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

अन्य खबरें