राम रहीम के गांव से बरनावा आश्रम दर्शन करने पहुंचे लोग, सेवादार ने बताया गुरु महाराज का यह आदेश

बागपत : राम रहीम के गांव से बरनावा आश्रम दर्शन करने पहुंचे लोग, सेवादार ने बताया गुरु महाराज का यह आदेश

राम रहीम के गांव से बरनावा आश्रम दर्शन करने पहुंचे लोग, सेवादार ने बताया गुरु महाराज का यह आदेश

Tricity Today | बरनावा आश्रम

Baghpat News : गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से उनके भक्त बन उनसे मिलने के लिए बेहद ही इच्छुक हैं। जिसके चलते दूरदराज से लोग उनके दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गांव श्री गुरुसर मोडिया (राजस्थान) से उनके एक शिक्षक और काफी लोग उनसे मिलने आश्रम बरनावा में पहुचें। 

सेवादार तलाशी लेने के बाद प्रवेश करा रहे
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह का पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल का समय बिता रहे है। उनके बरनावा आश्रम में होने की सूचना पर आश्रम बरनावा में दूरदराज से बड़ी संख्या में अनुयायी पहुच रहे है। आश्रम के जिम्मेदार सेवादार ब्लाकवार उन्हें गेट नम्बर एक से तलाशी के बाद प्रवेश करा रहे है। जो अपने गुरु महाराज के दर्शन करने के बाद वापस चले जाते है। 

सेवादार ने बताया गुरु महाराज का यह आदेश
मंगलवार को राम रहीम के गांव श्री गुरुसर मोडिया (राजस्थान) से उनके एक शिक्षक और करीब 20 लोग बरनावा आश्रम में उनसे मिलने पहुंचे। आश्रम के गेटों पर तैनात सेवादारों ने बताया गुरु महाराज का आदेश हुआ है कि यूपी की साध संगत अपने घर पर रहकर सुमिरन करें, वह जल्द ही साध संगत से रूबरू होंगे। गुरु महाराज का आदेश मानते हुए यूपी की साध संगत वापस लौट गई। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर कड़ी पुलिस बल तैनात है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.