बुलंदशहर में झुंड के साथ किया था हमला, इलाज के दौरान हो गई मौत 

मधुमक्खियों ने किसान को मार डाला : बुलंदशहर में झुंड के साथ किया था हमला, इलाज के दौरान हो गई मौत 

बुलंदशहर में झुंड के साथ किया था हमला, इलाज के दौरान हो गई मौत 

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Bulandshahr News : ग्रेटर नोएडा से सटे बुलंदशहर में बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुलंदशहर में शुक्रवार शाम खेतों में पशुओं का चारा लेने गए एक वृद्ध किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए किसान को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।

ये है पूरा मामला 
बुलंदशहर में शुक्रवार की शाम गांव वैराफिरोजपुर निवासी 70 वर्षीय किसान ओंकार सिंह त्यागी पशुओं का चारा लेने खेतों पर गए थे। इसी दौरान चारा काटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने किसान ओंकार सिंह त्यागी पर हमला कर दिया।  मधुमक्खियों के हमले से ओंकार सिंह त्यागी गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल किसान को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। 

परिवार में मचा कोहराम 
70 वर्षीय किसान ओंकार सिंह त्यागी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मधुमक्खियों के झुंड के हमले किसान की आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ किसानों का कहना है कि मधुमक्खियों के झुंड का इस तरह हमला करना पहली बार हुआ है। इससे पहले कभी भी ऐसा देखने को नहीं मिला था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.