बुलंदशहर में मुस्लिम समाज का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर काटा बवाल

यति नरसिंहानंद का विवादित बयान : बुलंदशहर में मुस्लिम समाज का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर काटा बवाल

बुलंदशहर में मुस्लिम समाज का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरकर काटा बवाल

Google Image | मौके पर भारी पुलिस बल

Bulandshahr News : गाजियाबाद के डासना स्थित जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के विवादित बयान को लेकर देश भर में बवाल शुरू हो गया है। बुलंदशहर के सिकंदराबाद में शुक्रवार रात नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस लोगों को समझा रही थी, इसी बीच कुछ ने पथराव शुरू कर दिया। 

बाल -बाल बचे कोतवाल
बुलंदशहर में शुक्रवार देर शाम गद्दीवाड़ा इलाके में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों का गुस्सा भड़क उठा। पहले उन्होंने नारेबाजी की, फिर पथराव किया। सूचना मिलने पर सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। 

पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रभारी इंस्पेक्टर रवि रतन को भी पत्थर लगा, हालांकि वह बच गए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। 

8 लोगों को लिया हिरासत में
एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। माहौल खराब करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जानिए पूरा मामला, दो FIR
दरअसल, 6 दिन पहले यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर विवादित बयान दिया था। नरसिंहानंद के खिलाफ अब तक दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में और दूसरी एफआईआर ठाणे (महाराष्ट्र) के मुंब्रा थाने में दर्ज की गई है।

अन्य खबरे