हाजी यूनुस के एक साथी की कैलाश अस्पताल में मौत, दूसरे की हालत नाजुक, 50 राउंड हुई थी फायरिंग

बुलंदशहर गैंगवार : हाजी यूनुस के एक साथी की कैलाश अस्पताल में मौत, दूसरे की हालत नाजुक, 50 राउंड हुई थी फायरिंग

हाजी यूनुस के एक साथी की कैलाश अस्पताल में मौत, दूसरे की हालत नाजुक, 50 राउंड हुई थी फायरिंग

Tricity Today | एक दूसरे साथी की हालत नाजुक

बुलंदशहर गैंगवार : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में एक गैंगवार हुआ था। हाजी यूनुस के काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इसमें घायल एक व्यक्ति की मौत ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में हुई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इस गैंगवार में 5 लोग घायल हुए है। जिसमें से 3 का इलाज दिल्ली चल रहा है। हाजी यूनुस का इलाज भी दिल्ली में चल रहा है। ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहम्मद खालिद की मौत, शादाब की हालत नाजुक
थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के भाईपुर चौराहे के पास रविवार शाम को हाजी यूनुस के काफिले पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें मोहम्मद खालिद (45 वर्ष) और शादाब को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान रविवार देर रात को डॉक्टरों ने खालिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि शादाब की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उनकी किडनी में गोली फंसी है। डॉक्टर उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। पुलिस ने खालिद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रालोद में शामिल होकर वापस लौटे थे हाजी युसूफ
 
आपको बता दें कि बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के छोटे भाई हाजी यूनूस राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए थे। वह घर लौट रहे थे, तभी भाईपुरा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनके काफिले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उनके काफिले में शामिल गाड़ियों में 40 से ज्यादा गोलियों के निशान है। बताया जाता है कि हमलावर हाजी यूनुस की हत्या करने के इरादे से ही आए थे। इस मामले में हाजी यूनुस ने अपने बड़े भाई और पूर्व विधायक दिवंगत हाजी अलीम के बेटे अनस, दानिश, जैद, असद, नावेद और हारीश के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस की 5 टीमें बनाई गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.