जमीन हड़पने के लिए बेटे ने बनवाया मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, पीड़िता ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

बुलंदशहर : जमीन हड़पने के लिए बेटे ने बनवाया मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, पीड़िता ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

जमीन हड़पने के लिए बेटे ने बनवाया मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, पीड़िता ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

Google Image | Bulandshahr District Magistrate Office

Bulandshahr : एक बुजुर्ग महिला बुलंदशहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि किस तरीके से उसके बड़े बेटे ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन को अपने नाम करा लिया है। पीड़ित महिला ने बुलंदशहर के डीएम से मदद की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला
 गांव दरावर मे रहने वाली कैलैशो देवी ने बताया कि 2003 में उनके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसके पति की सारी प्रॉपर्टी उसके नाम हो गई। उस समय बड़े बेटे की उम्र 20 वर्ष थी, बाकी 3 बेटे नाबालिग थे। बड़े बेटे ने जमीन हड़पने के लिए 2007 में अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। 

ऐसे हुआ खुलासा
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन निधि प्राप्त करने वाले किसानों की लिस्ट आई थी, उस लिस्ट मे महिला के पति जगत सिंह का भी नाम था। ग्राम प्रधान ने महिला से पति का प्रमाण पत्र मांगा। महिला ने बताया कि वह मृत्यु प्रमाण पत्र अपने बड़े बेटे से लेने गई तो जल्दबाजी मे पिता की जगह उसका प्रमाण पत्र दे दिया। जब वह फोटोकॉपी कराने दुकान पर गई तो दुकानदार ने बताया कि यह प्रमाण पत्र उसका है, पति का नहीं। 

पीड़ित महिला ने अफसरों से मांगा इंसाफ
पीड़ित महिला ने प्रशासनिक अधिकारी को बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर अपने बेटे से बातचीत करने का प्रयास किया तो उनके बेटे ने उन पर जानलेवा हमला किया। हालांकि, वह किसी तरीके से जान बचाकर भाग गई। पीड़ित महिला का कहना है कि अब उसका बड़ा बेटा बाकी सभी भाइयों और उसकी जान का दुश्मन बन गया है। पीड़िता ने पुलिस और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.