डीएम सीपी सिंह ने सीएम योगी की मंशा को किया पूरा, यूपी के टॉप 10 अपराधी जावेद की ₹1.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Bulandshahr BREAKING : डीएम सीपी सिंह ने सीएम योगी की मंशा को किया पूरा, यूपी के टॉप 10 अपराधी जावेद की ₹1.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क

डीएम सीपी सिंह ने सीएम योगी की मंशा को किया पूरा, यूपी के टॉप 10 अपराधी जावेद की ₹1.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Tricity Today | जावेद की ₹1.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क

संजय श्रोत्रिय : बुलंदशहर जिला प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। बुलंदशहर डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह के आदेश पर यूपी के टॉप टेन अपराधियों में शामिल जावेद उर्फ जाविद निवासी चिडावक की 1.32 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। जावेद उत्तर प्रदेश के टॉप टेन अपराधों में शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक बुलंदशहर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

1.32 करोड़ की रुपए प्रॉपर्टी सीज
इस मामले में बुलंदशहर के डीएम कार्यालय की तरफ से जानकारी साझा की गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक जावेद की कुल 1.32 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी को सीज किया गया है। इससे उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग को बड़ा फायदा मिलेगा। जावेद ने यह प्रॉपर्टी अवैध तरीके से अर्जित की थी।

इन प्रॉपर्टी को सीज किया 
जिला प्रशासन ने एक आवासीय प्लॉट 116.20 वर्ग गज, एक आवासीय प्लॉट 55 वर्ग गज, एक आवासीय प्लॉट 100 वर्ग गज और कृषि भूमि खाता संख्या 268 रकबा 0.126 हैक्टेयर प्रॉपर्टी को कुर्क किया है। जिसकी कुल कीमत 1.32 करोड़ रुपए है।

ये अफसर मौके पर मौजूद रहे
डीएम के आदेश पर उप-जिलाधिकारी कुमारी मधुमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जावेद के खिलाफ कार्रवाई करते समय जिला प्रशासन और पुलिस की भारी फोर्स मौके पर मौजूद रही। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जिन अपराधियों ने अवैध तरीके से प्रॉपर्टी अर्जित की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.