योगी आदित्यनाथ ने किए 4 IAS और 6 सीनियर PCS के तबादले, बुलंदशहर और लखनऊ में बड़ा बदलाव

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ ने किए 4 IAS और 6 सीनियर PCS के तबादले, बुलंदशहर और लखनऊ में बड़ा बदलाव

योगी आदित्यनाथ ने किए 4 IAS और 6 सीनियर PCS के तबादले, बुलंदशहर और लखनऊ में बड़ा बदलाव

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ ने किए 4 IAS और 6 सीनियर PCS के तबादले

Lucknow | Bulandshahr : उत्तर प्रदेश में तबादलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोक लगा दी है, लेकिन उन्होंने यह अधिकार अपने पास सुरक्षित रखा है। लिहाजा, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 4 आईएएस और 6 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। बड़ी बात यह है कि बुलंदशहर और लखनऊ जिले इससे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। लखनऊ के तीन अपर जिलाधिकारी बदले गए हैं। प्रतापगढ़, अलीगढ़, सहारनपुर और बुलंदशहर में भी बड़े बदलाव हुए हैं।

इन 4 आईएएस अफसरों के कामकाज में हुआ बदलाव
बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष निशा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें फिलहाल लखनऊ भेजा गया है और प्रतीक्षा में रखा गया है। मतलब, निशा को अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव डॉ.सरोज कुमार का तबादला बतौर विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग में कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव ज्ञानेश्वर त्रिपाठी का स्थानांतरण भी सामान्य प्रशासन विभाग में इसी पद पर किया गया है।

इन 6 सीनियर पीसीएस अफसरों के तबादले हुए
चार आईएस के अलावा राज्य में छह सीनियर पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। लखनऊ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विपिन कुमार मिश्रा का तबादला लखनऊ में ही बतौर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) किया गया है। लखनऊ ट्रांस गोमती के अपर जिलाधिकारी हिमांशु कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतापगढ़ के मुख्य राजस्व अधिकारी राकेश सिंह को लखनऊ ट्रांस गोमती का अपर जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। इस तरह लखनऊ के तीन अपर जिलाधिकारी स्थानांतरण आदेश से प्रभावित हुए हैं। अलीगढ़ के अपर जिलाधिकारी (नगर) राकेश कुमार पटेल को प्रतापगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी बना कर भेजा गया है। सहारनपुर के नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को अलीगढ़ का अपर जिलाधिकारी (नगर) नियुक्त किया गया है। गाजीपुर के उप जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को प्रोन्नत करते हुए सहारनपुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.