मोरनी के जंगल में मिली लाश का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसन बनी वारदात की वजह

Chandigarh : मोरनी के जंगल में मिली लाश का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसन बनी वारदात की वजह

मोरनी के जंगल में मिली लाश का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसन बनी वारदात की वजह

Google Image | Symbolic Image

Chandigarh : बीते शुक्रवार को पुलिस ने मोरानी के जंगल में धनंजय का शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया था। गिरफ्तार चार आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया और 4 दिन की रिमांड में भेज दिया गया। अभी तक आरोपी महिला कमलेश (सास), रिश्तेदार राजबहादुर, अनुज उर्फ अमरनाथ और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। जबकि, आरोपी पति नेमपाल और विजयपाल की तलाश जारी है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। 

साहब मेरे पति ने की थी हत्या
आपको बता दें कि जंगल में मिली लाश की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतक की महिला साथी ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे की हालत में मुझे मारता पीटता था। बच्चा होने के बाद भी उसकी आदत नहीं सुधरी, तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। अलग होने के बाद महिला को 21 वर्षीय धनंजय से लगाव हो गया और दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। इस बात की भनक पति को पड़ी तो उसने ससुराल वालों के साथ मिलकर धनंजय की हत्या कर दी। पुलिस ने बाकी साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी पति की तलाश अभी भी जारी है।

यह है मामला 
21 वर्षीय धनंजय चार साल से चंडीगढ़ के मौलीजागरां में रहता था। धनंजय मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। उसका पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता के साथ प्रेम संबंध हो गए। वह चार बच्चों की मां थी। महिला को लेकर धनंजय जयपुर भाग गया था। दो महीने बाद वापस आकर पंचकूला के गांव बुढ़नपुर में रहने लगा। 28 सितंबर 2022 को मौलीजागरां आए धनंजय पर विवाहिता के पति नेमपाल की नजर पड़ गई। नेमपाल उसे जबरन उठाकर अपनी सास कमलेश के घर ले गया और उसे टार्चर करने लगा। फिर विवाहिता को दूसरे दिन सुबह घर पर बुलवाया। बीते शुक्रवार को धनंजय की लाश जंगल में मिली।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.