चंडीगढ़ में मनाया जाएगा भारतीय वायु सेना दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनेंगी मुख्य अतिथि

Air Force Day 2022 : चंडीगढ़ में मनाया जाएगा भारतीय वायु सेना दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनेंगी मुख्य अतिथि

चंडीगढ़ में मनाया जाएगा भारतीय वायु सेना दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनेंगी मुख्य अतिथि

Tricity Today | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chandigarh : भारत में 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस के उपलक्ष में चंडीगढ़ में एक एयर शो का आयोजन किया गया है। चंडीगढ़ में पहली बार भारतीय वायु सेना के रोमांच से भरे इस मेगा एयर शो का आयोजन होने जा रहा है। आठ अक्टूबर को सुखना लेक पर एयर शो को लेकर इन दिनों भारतीय वायु सेना (आइएएफ) और चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारत में पहली बार एयर फोर्स का एयर शो किसी एयरफोर्स स्टेशन से बाहर किया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनेंगी मुख्य अतिथि
इस आयोजन की तैयारी धूमधाम से की जा रही है और साथ ही इस आयोजन के दौरान सुरक्षा का मुख्य रूप से प्रबंध किया जा रहा है। सुरक्षा का मुख्य रूप से ध्यान देने की वजह भारत की राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की कमांडर इन चीफ द्रौपदी मुर्मू हैं। भारत की राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की कमांडर इन चीफ द्रौपदी मुर्मू इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर सकती हैं। पुख्ता सूत्रों के अनुसार इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से एयरफोर्स से जुड़े अधिकारियों को हरी झंडी मिल चुकी है, लेकिन अभी राष्ट्रपति के चंडीगढ़ दौरे की पुष्टि अधिकारिक तौर पर अगले कुछ दिनों में ही हो सकेगी। इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि हो जाने के बाद ही यह माना जा सकता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नजर आएंगी या नहीं। 
 
जल और थल सेना के उच्च अधिकारी भी होंगे मौजूद
इस आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी गई है। एयर शो का ट्रायल छह अक्टूबर से शुरू हो रहा है।एयर फोर्स डे पर आठ अक्टूबर को इसका फाइनल शो दिखाया जाएगा। वायुसेना इस मौके पर सुखना लेक पर आकाश में अपने आधुनिक फाइटर रफाल और चिनूक हेलिकाप्टर सहित दूसरे विमानों की ताकत सुखना लेक पर दिखाएगी। इस एयर शो का आयोजन एक घंटे से अधिक का होगा। कार्यक्रम में एयरफोर्स के साथ ही जल और थल सेना के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

एयर शो के लिए एप पर बुक करें अपनी सीट
सुरक्षा का मुख्य रूप से ध्यान रखते हुए सुखना लेक पर 30 से 35 हजार लोगों को ही एंट्री मिलने की संभावना है। शो देखने के इच्छुक लोगों को यूटी प्रशासन के टूरिज्म विभाग के एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। शो की टिकट आप मुफ्त में बुक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के आधार पर सुखना पर खड़े होकर या बैठकर शो देखने के लिए अलग–अलग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुखना के आसपास जाम की स्थिति से बचने के लिए टिकट लेने वालों को निर्धारित पार्किंग स्थल से बसों में सुखना लेक पर ले जाने और लाने की व्यवस्था यूटी प्रशासन सीटीयू बसों से करेगा।

रिहर्सल भी देख सकेंगे दर्शक
इच्छुक दर्शक छह अक्टूबर को हो रहे शो की रिहर्सल भी देख सकेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (पेक) के सेंचुरी ईयर दीक्षा समारोह में भी शिरकत करने की संभावना है। पेक ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सेंचुरी ईयर की शुरुआत में 16 नवंबर 2021 को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शिरकत किया था। पहली बार चंडीगढ़ के किसी शैक्षणिक संस्थान में एक वर्ष के भीतर दो बार राष्ट्रपति पहुंचेंगे। पेक अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हैं, लेकिन अभी राष्ट्रपति भवन से पत्र का इंतजार है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.