डेढ़ दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों में शामिल गैंगस्टर को लगी गोली

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मुठभेड़ : डेढ़ दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों में शामिल गैंगस्टर को लगी गोली

डेढ़ दर्जन से ज्यादा लूट की वारदातों में शामिल गैंगस्टर को लगी गोली

Tricity Today | बिसरख पुलिस की ओर से किये गए एनकाउंटर में घायल अपराधी

ग्रेटर नोएडा:
शुक्रवार शाम बिसरख पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ है। घायल बदमाश का नाम शुभम है। बदमाश के द्वारा बिसरख थाना क्षेत्र में गुरुवार को ओला कार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है

जानिये क्या है मामला 
शुक्रवार शाम को बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर लुटेरा बदमाश जोकि दिन में पुलिस टीम से बचकर भाग गया था बिसरख थाना क्षेत्र के मिलक लच्छी के पास है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। कॉम्बिंग के दौरान बदमाश को पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश पुलिस टीम के द्वारा रोकने पर भागने का प्रयास करता है। जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर बदमाश को रोकने का प्रयास किया जाता है। अपने आपको घिरता देख बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर देता है। जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में बदमाश घायल हो जाता है। घायल बदमाश को पुलिस टीम के द्वारा उपचार हेतु अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिसरख पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हुई है। जिसमें बदमाश शुभम पुलिस की गोली से घायल हुआ है। घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश बीती रात हुई ओला लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इसके ऊपर लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे पंजीकृत है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.