विश्वविद्यालय के वेबिनार में चली अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वेबिनार में अश्लील वीडियो चली विश्वविद्यालय के वेबिनार में चली अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

विश्वविद्यालय के वेबिनार में चली अश्लील वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मानवाधिकार विषय पर आयोजित वेबिनार में अश्लील वीडियो चलने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले के बारे में पुलिस से शिकायत की है। 

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर ने बताया कि बृहस्पतिवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार अश्लील वीडियो चलने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन ने की है। उन्होंने बताया कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 'इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर से मानवाधिकार दिवस मनाने के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया गया था।
   
विश्वविद्यालय की ओर से पुलिस में की गई शिकायत के अनुसार वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार किसी ने अश्लील वीडियो चला दिया। जिससे इसमें भाग ले रहे सभी लोगों को भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.