जल्द मिलेगा 100 नई ई-बसों का तोहफा, आसान होगा राजधानी का सफर

New Delhi News : जल्द मिलेगा 100 नई ई-बसों का तोहफा, आसान होगा राजधानी का सफर

जल्द मिलेगा 100 नई ई-बसों का तोहफा, आसान होगा राजधानी का सफर

Google Image | Symbolic Image

New Delhi News : देश की राजधानी में बसों से सफर करने वाले दिल्लीवासियों को जल्द ही 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिलने वाला है। दिल्ली परिवहन निगम जल्द इन बसों को अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। इसके लिए इन बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, बसों को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।

सितंबर के अंत तक सड़कों पर दौड़ने की उम्मीद
राजधानी में बसों की कमी के कारण दिल्लीवासियों को सफर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफर को और आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से दिल्लीवासियों को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया जा रहा है। कुछ समय पहले भी इन बसों को सड़कों पर दौड़ाने की तैयारी की गई थी, मगर किन्ही कारणों से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब फिर से इस प्रक्रिया को शुरू कर बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि सितंबर माह के अंत तक यह बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ सकती हैं।

मायापुरी डिपो से चलेंगी बसें
जानकारी के अनुसार इन बसों का संचालन दिल्ली के मायापुरी डिपो से किया जाएगा। फिलहाल डीटीसी के पास 488 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इसके अलावा कुछ बसों की तकनीकी स्तर से भी जांच की जा रही है, ताकि सड़कों पर जाने के बाद किसी तरह की दिक्कत ना आए। इन बसों में सुरक्षा के मद्देनजर कई सुविधाएं दी गई हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी बटन, पैनिक बटन, जीपीएस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

साल के अंत तक 1500 बसें बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य
दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में मौजूदा समय में लगभग 3,992 बसें हैं। इनमें से 3,504 सीएनजी बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही हैं। वहीं, 488 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर हैं। डीटीसी का लक्ष्य इस साल के अंत तक अपने बेड़े में 1500 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का है। इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए एक आधुनिक डिपो का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा क्लस्टर 3,300 बसें चलती हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.