भाजपा में बड़ा बदलाव, दिल्ली और बिहार समेत 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

बड़ी खबर : भाजपा में बड़ा बदलाव, दिल्ली और बिहार समेत 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भाजपा में बड़ा बदलाव, दिल्ली और बिहार समेत 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

Google Image | JP Nadda

New Delhi : राजनीतिक गतिविधियां और आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई राज्यों को नया भाजपा अध्यक्ष दिया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है।

किनको कहां की जिम्मेदारी सौंपी
सूची जारी करते हुए अरुण सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा मनमोहन सामल को ओडिशा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वही सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सीपी जोशी इस समय सांसद भी हैं। इसके अलावा सम्राट चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.