आइए नोएडा के पिकनिक स्पॉट ओखला पक्षी विहार, खूबसूरत विदेशी मेहमान देखने का यही वक्त, ऐसे मिलेगी एंट्री

Delhi NCR : आइए नोएडा के पिकनिक स्पॉट ओखला पक्षी विहार, खूबसूरत विदेशी मेहमान देखने का यही वक्त, ऐसे मिलेगी एंट्री

आइए नोएडा के पिकनिक स्पॉट ओखला पक्षी विहार, खूबसूरत विदेशी मेहमान देखने का यही वक्त, ऐसे मिलेगी एंट्री

Tricity Today | ओखला पक्षी विहार

Delhi Ncr : अगर आप अलग-अलग प्रजाति के पक्षी देखने के शौकीन हैं और अपने परिवार के साथ किसी पिकनिक स्पॉट में जाना चाहते हैं तो आप लोगों के लिए यह खास खबर है। नोएडा पक्षी विहार (Noida Bird Sanctuary) में मौसम के बदलाव और सुंदरता विदेशी पक्षियों को खूब रास आ थी है। अब सर्दियां कम होते ही ओखला पक्षी विहार से विदेशी पक्षियों का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। लिहाजा, आपके लिए यह वक्त खास है। धूप खिल रही है। मौसम साफ है। तापमान सुहावना है। काफी संख्या में एनसीआर के लोग ओखला पक्षी विहार में अपने परिवार के साथ घूमने पहुंच रहे हैं। 

हजारों की संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि एनसीआर के लोग अपने परिजनों और दोस्तों के साथ ओखला पक्षी विहार में घूमने आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के बाद पर्यटक बड़ी संख्या आने लगे हैं। विदेशी पक्षियों का जाना शुरू हो गया है। इस ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी यहां पहुंचे हैं। तकरीबन 15 हजार से अधिक प्रवासी पक्षी आए हैं। उन्होंने बताया, "रविवार को लगभग 1 हजार लोग पक्षी विहार में पहुंचे थे। शनिवार और रविवार को दफ्तरों की छुट्टी रहती है, इस दिन लोग मनोरंजन के लिए यहां आते हैं। पक्षी विहार पिकनिक स्पॉट बन चुका है।"

यह पक्षियों का लगा ताता
इस साल नॉर्दर्न शॉवलर, यूरेशियन कूट, नॉर्दर्न पिंटल, ग्रेलेग गूज, यूरेशियन स्पूनबिल, ग्रेटर फ्लेमिंगो, विस्कर्ड टर्न, कॉमन किंगफिशर, ब्लू टेल्ड बी इटर, लार्ज इग्रेट जैसे अन्य विदेशी पक्षी आए हैं। यहां जलीय पक्षी कॉमनटिल, रफ, वुड सेंडपाइपर, पश्चिमी मार्श हैरियर की संख्या अच्छी खासी है। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से प्रवासी पक्षियों का यहां आना शुरू हो जाता है। ओखला पक्षी विहार जलीय पक्षियों की पसंदीदा जगह बन चुकी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अधिक संख्या में पक्षी यहां पहुंचे हैं।

400 हेक्टेयर में फैला ओखला पक्षी विहार
बताते चलें कि ओखला पक्षी अभयारण्य 400 हेक्टेयर में फैला हुआ है। यह नोएडा और दिल्ली की सीमा पर यमुना नदी के किनारे के हिस्से को कवर करता है। इस पक्षी अभयारण्य में हर साल 70 से अधिक प्रजातियों के करीब 20,000 पक्षी आते हैं। जबकि पक्षी अभयारण्य नियमित पक्षियों के लिए एक आश्रय स्थल है। सर्दियों में यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.