दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का पहला मरीज, तंजानिया से आया था व्यक्ति

BREAKING NEWS : दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का पहला मरीज, तंजानिया से आया था व्यक्ति

दिल्ली में मिला ओमिक्रॉन का पहला मरीज, तंजानिया से आया था व्यक्ति

Tricity Today | BREAKING NEWS

New Delhi : कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन ने भारत में दस्तक दे दी है। दिल्ली में ओमीक्रॉन का पहला मरीज मिल गया है। जिसको दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी पुष्टि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के द्वारा की गई है। इस मामले के बाद दिल्ली की जनता में हड़कंप मच गया है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में ओमीक्रॉन का पहला मामला मिला है। यह 37 साल का व्यक्ति तंजानिया देश ने वापस दिल्ली आया था। जिसको इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग उन लोगों की भी तलाश कर रहा है,जिनके संपर्क में यह ओमीक्रॉन का मरीज आया है। 

अब तक टोटल 5 मामले
दिल्ली से पहले कर्नाटक में ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 2 मामले सामने आए हैं। दिल्ली को लगाकर भारत में अब तक ओमीक्रॉन के 5 मामले हो गए है। जिसमें से 2 मामले कर्नाटक में, एक मामला गुजरात, एक मामला महाराष्ट्र और आज एक और नया मामला दिल्ली में मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.