युवक की मौत से मचा हड़कंप, 15 मिनट तक फंसे रहे यात्री

दिल्ली मेट्रो में बड़ा हादसा : युवक की मौत से मचा हड़कंप, 15 मिनट तक फंसे रहे यात्री

युवक की मौत से मचा हड़कंप, 15 मिनट तक फंसे रहे यात्री

Google Image | दिल्ली मेट्रो में युवक की मौत

News Delhi : येलो लाइन (Yellow Line) दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सबसे व्यस्त ट्रैक माना जाता है। रोज सैकड़ों लोग इस लाइन से सफर करते हैं। इसी बीच इस ट्रैक पर बुधवार को एक यात्री आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। डीएमआरसी (DMRC) के एक अधिकारी ने बताया कि उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर हुई घटना के बाद कॉरिडोर पर सेवाओं में लगभग 20 मिनट की देरी हुई। 

15 मिनट तक रुकी रही मेट्रो
आपको बता दें कि मेट्रो की येलो लाइन दिल्ली में मिलेनियम सिटी सेंटर-गुरुग्राम और समयपुर बादली को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई और ट्रेन विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी जेब से मिली एक पर्ची में एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है। 

येलो लाइन एक महीने पहले हुई थी लेट 
इससे पहले पिछले महीने दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रही। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि समयपुर बादली सेमिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़ने वाली येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित रही। हालांकि बाकी लाइनों पर सेवाएं सुचारू रूप सेजारी रही। उन्होंने बताया कि यह दिक्कतें लोक कल्याण मार्ग से उद्योग भवन के बीच हुई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.