आज राजधानी में 316 नए मरीज मिले, 41 लोगों की मौत

Delhi COVID-19 Update : आज राजधानी में 316 नए मरीज मिले, 41 लोगों की मौत

आज राजधानी में 316 नए मरीज मिले, 41 लोगों की मौत

Tricity Today | Symbolic Photo

Delhi COVID-19 Cases : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के केवल 316 नए मामले आए हैं, लेकिन 41 मरीजों की मौत हो गई हैं। इस दौरान 521 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 0.44 फीसदी रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,29,791 हो गई है। इनमें से 14,00,161 स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में संक्रमण से अब तक कुल 24,668 लोगों  मौत हो गई हैं। राजधानी में मृत्युदर 1.73 फीसदी है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज घटकर 4,962 रह गए हैं। इनमें से 2,613 अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 138 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 100 रोगी हैं। होम आइसोलेशन में 1,795 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 71,879 टेस्ट हुए हैं। जिसमें केवल 0.44 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर से 48,574 और रैपिड एंटीजन से 23,305 टेस्ट हुए हैं। अभी तक 1,98,93,804 टेस्ट हो चुके हैं। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी घटकर 11,094 हो गई है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.