दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित हुए, आइसोलेशन में कराएंगे इलाज

BIG NEWS: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित हुए, आइसोलेशन में कराएंगे इलाज

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना संक्रमित हुए, आइसोलेशन में कराएंगे इलाज

Google Image | LG Anil Baijal

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली के एलजी अनिल बैजल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें शुरुआती लक्षण महसूस हो रहे थे। उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। वह संक्रमित पाए गए हैं। एहतियात बरतते हुए उन्होंने खुद को अपने निवास पर आइसोलेशन में रखा है। डॉक्टरों के परामर्श पर आइसोलेशन में ही अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं से काम करेंगे।


बताते चलें कि कोरोना के कहर से दिल्ली कराह रही है। राजधानी का बुरा हाल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी संक्रमित हैं। उनकी वजह से केजरीवाल भी आइसोलेशन में हैं। अब से थोड़ी देर पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने खुद ट्वीट अपने संक्रमित होने का समाचार दिया। उन्होंने लिखा है, “मुझे हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद से मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।”

उन्होंने आगे लिखा है, “मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि वह भी अपना टेस्ट कराएं, जो पिछले दिनों मेरे संपर्क में रहे हैं।” वह अब अपने निवास से ही दिल्ली के हालात पर नजर रखेंगे और सारे जरूरी काम वहीं से करेंगे। इसके अलावा डॉक्टरों के परामर्श के मुताबिक अपना इलाज घर पर ही कराएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.