नाइट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ इन लोगों को मेट्रो सेवाएं मिलेंगी, डीएमआरसी ने बड़ी जानकारी दी

Delhi Metro Rail Update: नाइट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ इन लोगों को मेट्रो सेवाएं मिलेंगी, डीएमआरसी ने बड़ी जानकारी दी

नाइट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ इन लोगों को मेट्रो सेवाएं मिलेंगी, डीएमआरसी ने बड़ी जानकारी दी

Google Image | मेट्रो में भी सेवाएं आम लोगों के लिए बंद रहेंगी

राजधानी दिल्ली में आज रात से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसका असर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Rail Corporation) पर भी दिखाई देगा। डीएमआरसी (DMRC) की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि मेट्रो में भी रात 10:00 से सुबह 5:00 तक सेवाएं आम लोगों के लिए बंद रहेंगी। सिर्फ एसेंशियल कैटेगरी से जुड़े लोग ही नाइट कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सर्विस की सुविधा ले पाएंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करते हुए कहा है कि नाइट कर्फ्यू के दौरान मेट्रो बोर्ड करने पहुंचे सभी लोगों की जांच की जाएगी। 

डीएमआरसी के स्टॉफ और सीआईएसएफ के जवान वैध आईडी और राज्य/केंद्र सरकार से स्वीकृत पहचान पत्र चेक करेंगे। इसके बाद ही मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। बताते चलें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज से ही राजधानी में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। इसके तहत रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सामान्य गतिविधियां बंद रहेंगी। आम लोगों को घर से निकलने की मनाही होगी। नाईट कर्फ्यू फिलहाल 30 अप्रैल तक लागू किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.