स्कूली बच्चों में लड़ाई, 12 वर्षीय छात्र ने 14 साल का लड़का मार दिया

दिल्ली में बड़ी वारदात : स्कूली बच्चों में लड़ाई, 12 वर्षीय छात्र ने 14 साल का लड़का मार दिया

स्कूली बच्चों में लड़ाई, 12 वर्षीय छात्र ने 14 साल का लड़का मार दिया

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Delhi News : दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट ब्रह्मपुरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बाहर दो छात्रों के बीच लड़ाई हुई। जिसमें एक लड़का लड़ाई के दौरान घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले का खुलासा करने के लिए 4 टीमें बनाई गई। पुलिस का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा होगा।

कैसे हुई पूरी वारदात
दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट ब्रह्मपुरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बाहर दो छात्रों के बीच लड़ाई हुई। एक लड़का 14 साल और दूसरा 12 साल का था। जानकारी के मुताबिक 14 साल का लड़का कक्षा आठ में पढ़ता था और उसकी जिससे लड़ाई हुई, वह कक्षा छह में पढ़ता था। दोनों के बीच विवाद के दौरान हाथापाई हुई, जिसमें 14 साल वाला लड़का घायल हो गया। जिसके बाद उससे मौके पर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद 23 फरवरी की शाम को आरोपी लड़के को हिरासत में लिया गया। घटना को लेकर DCP (नॉर्थ ईस्ट) जॉय टिर्की ने बताया कि घटना शुक्रवार 23 फरवरी की दोपहर करीब 2:15 बजे की है।

मामले का खुलासा करने लिए 4 टीमें बनाई
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी शुक्रवार 23 फरवरी की शाम को अस्पताल से मिली थी। जिसके बाद अस्पताल और घटनास्थल के लिए पुलिस की टीम भेज दी गई। अस्पताल पहुंच कर पुलिस टीम ने खुद देखा की छात्र के चेहरे, सिर और बाएं हाथ पर बुरी तरह से चोटें आई हुई थीं। इसके बाद उसी वक्त अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो मृत घोषित कर दिया। पुलिस अफसरों ने आगे बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर उस्मानपुर पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।  इस घटना के लिए टेक्निकल सर्विलेंस की मदद पुलिस ले रही है। पुलिस के द्वारा इलाके में लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है। इस मामले का खुलासा करने के लिए 4 टीमें बनाई गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.