राजधानी में मंडरा रहा बाढ़ का संकट, खतरे से ऊपर पहुंची यमुना नदी

New Delhi : राजधानी में मंडरा रहा बाढ़ का संकट, खतरे से ऊपर पहुंची यमुना नदी

राजधानी में मंडरा रहा बाढ़ का संकट, खतरे से ऊपर पहुंची यमुना नदी

Google Image | The water level of Yamuna river is increasing day by day.

New Delhi : दिन-प्रतिदिन यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा हैं। शनिवार सुबह 7:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.99 मीटर तक पहुंच गया हैं। संभावना हैं कि आज यानी कि शनिवार शाम 6:00 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंच सकता हैं। 

यमुना के जलस्तर पर खतरे का निशान 205.33 मीटर
राजधानी दिल्ली में बढ़ के संकेत नजर आ रहे हैं। यमुना नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा हैं। मिली जानकारी में पता चला हैं कि शनिवार सुबह 7:00 बजे पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर 205.99 मीटर तक पहुंच गया हैं। संभावना हैं कि शाम 6:00 बजे तक नदी का जलस्तर 206 मीटर पहुंच सकता हैं। दिल्ली में यमुना के जलस्तर पर खतरे का निशान 205.33 मीटर है। 

प्रशासन कर बाढ़ को रोकने का प्रयास
जब यमुना चेतावनी के स्तर को पार कर जाती हैं, तब बाढ़ की चेतावनी घोषित कर दी जाती हैं। इसके साथ ही आसपास के मैदानों और बाढ़ संभावती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाकर दूसरे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाता हैं। निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना ज्यादा होती हैं, इस वजह से प्रशासन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को काम पर लगाया हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.