तेज रफ्तार हवा और बूंदाबांदी ने एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, जानिए आगे क्या होंगे हालात

Weather Report : तेज रफ्तार हवा और बूंदाबांदी ने एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, जानिए आगे क्या होंगे हालात

तेज रफ्तार हवा और बूंदाबांदी ने एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, जानिए आगे क्या होंगे हालात

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk : दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलता दिखा है। रविवार को एनसीआर में सुहानी झमाझम बारिश ने लोगों का मन मोह लिया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में 3 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। पहाड़ों में बारिश और मौसम में गिरावट का असर अब दिल्ली एनसीआर तक देखने को मिल रहा है। वहीं 3 दिन तक हल्की बूंदाबांदी के आसार है। 

तापमान में गिरावट 
आईएमबीडी से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी देखी जाएंगी। यह हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन तक तापमान में तीन से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। अगले 3 दिन तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक देखा जाएगा। 

बारिश के साथ ओले भी पड़ेंगे
मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर रिपोर्ट के मुताबिक 1 से 2 मई के दौरान दिल्ली एनसीआर में कुछ जगाहों पर ओले भी पढ़ सकते हैं। हल्की बारिश  साथ लोग ओलों का भी गर्मी  मौसम  लुप्त उठा पाएंगे। 

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
रविवार के दिन गाजियाबाद समेत नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में गिरावट ला दी है। वहीं पूरे दिन बादल होने से मौसम सुहाना हो गया। एनसीआर के लोग भीषण गर्मी के दौरान सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.