सरेआम 20 बार चाकू से वार करके दी दर्दनाक मौत, मन नहीं भरा तो 6 बार पत्थर से कुचला सिर, Video

दिल्ली में फिर हिन्दू लड़की बनी मुस्लिम युवक का शिकार : सरेआम 20 बार चाकू से वार करके दी दर्दनाक मौत, मन नहीं भरा तो 6 बार पत्थर से कुचला सिर, Video

सरेआम 20 बार चाकू से वार करके दी दर्दनाक मौत, मन नहीं भरा तो 6 बार पत्थर से कुचला सिर, Video

Tricity Today | वीडियो वायरल

New Delhi : भारत की राजधानी दिल्ली में उस समय सनसनी मच गई, जब एक मुस्लिम युवक ने रिलेशनशिप में रहने वाली हिंदू लड़की की 20 बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिर मन नहीं भरा तो उसके सिर के ऊपर 6 बार पत्थर पटक दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जांच में पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में रहते थे। कैसे दिया वारदात को अंजाम
यह पूरी घटना दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात को 16 साल के साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी साहिल नामक एक व्यक्ति ने उसको गली में रोक लिया। दोनों में पहले तू-भाषा हुई। मामला तीखी कहासुनी तक पहुंच गया। उसके बाद साहिल ने एक के बाद एक 16 बार साक्षी पर चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया, जब उसका मन नहीं भरा तो 6 बार उसके सिर पर बड़े पत्थर से बाहर किया।

दोनों लम्बे समय से रिलेशनशिप में थे
जांच के दौरान पता चला है कि साक्षी और साहिल काफी समय से रिलेशनशिप में थे। बीते रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी होने के बाद साक्षी अपने घर से तैयार होकर अपनी फ्रेंड नीतू के घर एक बर्थडे पार्टी में जा रही थी। रास्ते में तभी साहिल ने साक्षी को रोक लिया। पहले दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई। उसके बाद साहिल ने साक्षी के ऊपर 20 बार चाकू से वार किया। 

लोगों ने खड़े होकर देखा पूरा हत्याकांड
साहिल ने अपने साथ रिलेशनशिप में रहने वाली साक्षी को बुरी तरीके से मौत के घाट उतार दिया। जब उसका मन नहीं भरा तो लड़की के सिर पर 6 बार पत्थर से वार किया। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि यह सब देखते हुए लोगों ने कुछ नहीं किया। जिस समय इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, उस समय मौके पर काफी लोग खड़े हुए थे। सब तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.