यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय छात्र की मौत, रशियन सेना के गिराया बम

बड़ी खबर : यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय छात्र की मौत, रशियन सेना के गिराया बम

यूक्रेन-रूस युद्ध में भारतीय छात्र की मौत, रशियन सेना के गिराया बम

Tricity Today | मृतक छात्र

News Delhi : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। यूक्रेन में डॉक्टर की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र की मौत हो गई है। रशियन सेना ने यूक्रेन के खरकीव शहर पर हमला किया है। इस हमले में रशियन सेना द्वारा की गई गोलीबारी और बम धमाके में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई है। इस हादसे के बाद यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों और उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई हैं। यूक्रेन में मरने वाला भारतीय छात्र मूलरूप से कर्नाटक का रहने वाला था।

भारतीय छात्र ने बनाया वीडियो
बता दें हाल में एक वीडियो में वायरल हो रहा हैं। जिसमें यूक्रेन पुलिस भारतीय छात्रों के साथ मारपीट कर रही है। वीडियो में साफ तौर पर छात्रों के चीखने की आवाज आ रही है। इस वीडियो को यूक्रेन में फंसे एक भारतीय छात्र ने बनाया है। जिसके बाद यह वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है। आज युद्ध का 5वां दिन है, लेकिन यूक्रेन में फंसे भारत समेत अन्य देशों के छात्रों की समस्या कम नहीं हो रही है। छात्र अपने देश की एंबेसी से लगातार अपने देश वापस लौटने की मांग कर रहे हैं। अपने बच्चों को लेकर परिजन भी काफी चिंतित हैं।

18,000 नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं
भारत के करीब 18,000 नागरिक यूक्रेन के विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के छात्रों और नागरिकों की संख्या भी अच्छी खासी है। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें जनपदवार लोगों की सूची है। यूपी के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद की ओर से यह सूची सार्वजनिक की गई है। जिसके मुताबिक राज्य के 341 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। इनमें से अधिकांश वहां रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि युद्ध शुरू होने से पहले करीब 150 छात्र-छात्राएं वापस लौट चुके हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.