पिछले साल देश में 10 हजार किसानों ने दी जान, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या, पढ़ें रिपोर्ट

चिंताजनक : पिछले साल देश में 10 हजार किसानों ने दी जान, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या, पढ़ें रिपोर्ट

पिछले साल देश में 10 हजार किसानों ने दी जान, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या, पढ़ें रिपोर्ट

Google Image | रोजाना 418 लोगों सुसाइड करते है

New Delhi : केंद्र सरकार से जारी नए आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में देश में 1,53,052 निवासियों ने आत्महत्या कर अपनी जान दी। मतलब रोजाना 418 लोगों ने सुसाइड किया। इनमें से 10,677 कृषि क्षेत्र से जुड़े किसान या मजदूर थे। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। वर्ष 2020 में साल 2019 के मुकाबले ज्यादा सुसाइड हुए हैं। 

साल 2019 में देश में 139,123 आत्महत्या के मामले दर्ज हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने कहा कि आत्महत्या दर (प्रति लाख जनसंख्या) भी 2019 में 10.4 से बढ़कर पिछले साल 11.3 हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में कृषि क्षेत्र में शामिल कुल 10,677 लोगों (5,579 भू-स्वामी किसान या बटाईदार और 5,098 कृषि मजदूरों) ने आत्महत्या की। यह देश में सुसाइड के कुल मामलों (1,53,052) का 7 प्रतिशत है। 5,579 किसानों की आत्महत्या में से कुल 5,335 पुरुष और 244 महिलाएं ने जान दी। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 में खेतिहर मजदूरों के 5,098 आत्महत्या मामलों में से 4,621 पुरुष और 477 महिलाएं ने जान दी।

आत्महत्या के ज्यादातर मामले
महाराष्ट्र - 19,909
तमिलनाडु - 16,883
मध्य प्रदेश - 14,578
पश्चिम बंगाल - 13,103
कर्नाटक - 12,259 में दर्ज किए गए

इनकी संख्या 13 प्रतिशत, 11 प्रतिशत, 9.5 प्रतिशत, 8.6 फीसदी और 8 फीसदी है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक इन पांच राज्यों में देश में दर्ज की गई कुल आत्महत्या के केस का 50.1 प्रतिशत हिस्सा है। शेष 49.9 प्रतिशत मामले 23 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) से दर्ज किए गए।

देश की आबादी में 16.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आत्महत्या से होने वाली मौतों का प्रतिशत तुलनात्मक रूप से कम है। सूबे में कुल आत्महत्या के केस का 3.1 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

सबसे अधिक आबादी वाले केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में आत्महत्या के सर्वाधिक 3,142 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद पुडुचेरी में 408 लोगों ने जान दी। रिपोर्ट से पता चलता है कि 2020 में देश के 53 मेगा शहरों में कुल 23,855 आत्महत्याएं हुईं। , रिकॉर्ड के मुताबिक शहरों में आत्महत्या की दर 14.8 फीसदी देश में सुसाइट रेट 11.3 से भी ज्यादा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 'पारिवारिक समस्याओं की वजह से 33.6 फीसदी, 'विवाह संबंधी समस्याओं से 5 फीसदी और 'बीमारी से पीड़ित 18 फीसदी लोगों ने साल 2020 में सुसाइड किया। ये देश में कुल आत्महत्याओं का 56.7 फीसदी हिस्सा हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.