डॉक्टर से समय लेने के चक्कर में गंवा बैठी 15 लाख रुपए, गूगल पर सर्च किया था नंबर

Delhi News : डॉक्टर से समय लेने के चक्कर में गंवा बैठी 15 लाख रुपए, गूगल पर सर्च किया था नंबर

डॉक्टर से समय लेने के चक्कर में गंवा बैठी 15 लाख रुपए, गूगल पर सर्च किया था नंबर

Google Image | Symbloic Image

Delhi News : दिल्ली की एक महिला को गूगल से डॉक्टर के क्लीनिक का नंबर लेना महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने महिला से संपर्क किया और डॉक्टर से मिलने का समय देने का झांसा देकर उनके खाते से तीन बार में 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। रुपए निकालने के मैसेज मिलने के बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। उसके पास पीड़िता ने अपने बैंक खाते को ब्लॉक कराया और ठगी की शिकायत साइबर सेल से की। पुलिस टीम शिकायत पर जांच करने में जुटी है।

लिंक भेजकर की ठगी
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले स्थित केशवपुरम निवासी भावना ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के एक चिकित्सक का नंबर गूगल पर सर्च किया था। भावना को चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए समय लेना था। गूगल पर उन्हें जो नंबर मिला, उस पर उन्होंने संपर्क किया। एक व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि डॉक्टर से मिलने के लिए उनके पास दूसरे नंबर से खुद फोन आ जाएगा। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को डॉक्टर के क्लीनिक से बताया और कहा कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया है। उस लिंक को ओपन करते ही उन्हें डॉक्टर से मिलने का समय मिल जाएगा।

तीन बार में निकले गए 15 लाख
पीड़ित महिला साइबर ठगों के झांसे में आ गई। उनके पास जो लिंक भेजा गया था, उन्होंने उसे ओपन कर दिया। इसके बाद उनके खाते से दो बार में 10 लाख रुपए निकल गए। रुपए कटने का मैसेज उनके मोबाइल पर नहीं आए, जिसके कारण उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। अगली सुबह फिर से उनके खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद उनके मोबाइल पर 15 लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज पहुंचा। मैसेज को देख महिला को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपना बैंक खाता ब्लॉक कराया। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.