आम आदमी को राहत, अब 7 लाख सालाना इनकम तक नहीं देना होगा टैक्स

Budget 2023 : आम आदमी को राहत, अब 7 लाख सालाना इनकम तक नहीं देना होगा टैक्स

आम आदमी को राहत, अब 7 लाख सालाना इनकम तक नहीं देना होगा टैक्स

Google Image | Nirmala Sitharaman

New Delhi : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बुधवार को बजट पेश किया गया है। बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव किए हैं। वित्त मंत्री ने ऐलान करते हुए कहा है कि अब सालाना 7 लाख रुपए तक आम आदमी को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक भारत सरकार ने 5 लाख रुपए तक की छूट गई थी। जिसको अब 7 लाख रुपए कर दिया गया है।

सिगरेट पर बढ़ेगा शुल्क
भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि सिगरेट पर मंत्री आकस्मिकता शुल्क को 16% बढ़ाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब भारत में सिगरेट की कीमत बढ़ जाएगी। इस फैसले पर अस्थमा के मरीजों ने मोदी सरकार को आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा मोबाइल को टीवी के दाम भी सस्ते होंगे। यह जानकारी भी केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने भाषण में दी है। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी
मोदी सरकार के इस बजट में महिलाओं को भी तोहफा दिया जा रहा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 का ब्याज मिलेगा। सीतारमण ने पीएम आवास योजना के परिव्यय को 66 फीसदी बढ़ाकर 79,000 करोड़ करने का ऐलान किया है। इससे आम जनता को बड़ा फायदा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.