डीटीसी का सर्वर डाउन होने से परेशान हो रहे यात्री, बस पास बनवाने के लिए काट रहे चक्कर

Delhi News : डीटीसी का सर्वर डाउन होने से परेशान हो रहे यात्री, बस पास बनवाने के लिए काट रहे चक्कर

डीटीसी का सर्वर डाउन होने से परेशान हो रहे यात्री, बस पास बनवाने के लिए काट रहे चक्कर

Google Image | DTC Bus

Delhi News : पिछले कई दिनों से डीटीसी का सर्वर डाउन चल रहा है। इसका खामियाजा डीटीसी बसों में पास के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। यात्री अपने दैनिक और मासिक बस पास बनवाने के लिए एक से दूसरे डिपो के चक्कर काट रहे हैं। मगर न तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है। इसके डीटीसी के यात्री बेहद परेशान हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल स्थिति को सामान्य होने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।

पिछले चार दिनों से परेशान हैं यात्री
डीटीसी बस में पास से सफर करने वालों की मुसीबतें पिछले चार दिनों से बढ़ी हुई हैं। सर्वर डाउन होने के कारण डीटीसी बसों में बस पास के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों का दैनिक और मासिक पास नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, ऑनलाइन भी पास नहीं मिल रहे हैं। यात्री अपना पास बनवाने के लिए एक से दूसरे डिपो के चक्कर लगा रहे हैं। अलग-अलग बस डिपो में सर्वर डाउन होने के नोटिस चस्पा किए गए हैं। मगर यात्रियों को संतोषजनक जवाब देने के लिए कोई मौजूद नहीं है। गुरुवार को दिल्ली डीटीसी के सिंधिया हाउस कार्यालय में काफी संख्या में यात्री बस पास बनवाने के लिए दिनभर मशक्कत करते रहे। डीटीसी के अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तकनीकी दिक्कतें आई हैं। उसे ठीक किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर फिर से सभी कार्य सामान्य हो जाएंगे।

रोजाना बनते हैं 15 से 20 हजार लोगों के पास
जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सड़कों पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों की संख्या करीब 8 हजार है। इन बसों में 800 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हैं। दिल्ली में प्रतिदिन बसों में लगभग 40 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। जिनमें लगभग 35 प्रतिशत महिलाएं यात्रा करती हैं। हालांकि महिलाओं के लिए दिल्ली में बस सेवा निशुल्क है। ऐसे में रोज 25 लाख से अधिक लोग रुपए देकर टिकट खरीदते हैं। बताया गया है कि दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 15 से 20 हजार यात्रियों के पास बनाए जाते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.