दिल्ली-एनसीआर के मंदिरों में लगेंगे बम-बम भोले के जयकारे, भव्य तैयारी शुरू

Mahashivratri 2024 : दिल्ली-एनसीआर के मंदिरों में लगेंगे बम-बम भोले के जयकारे, भव्य तैयारी शुरू

दिल्ली-एनसीआर के मंदिरों में लगेंगे बम-बम भोले के जयकारे, भव्य तैयारी शुरू

Google Image | symbolic image

Delhi News : महाशिवरात्रि का त्योहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। महाशिवरात्रि हर साल बड़े ही उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। इसे लेकर मंदिरों में भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

पूजा की विशेष तैयारियां
महाशिवरात्रि के उत्सव के लिए मंदिरों में विशेष पूजा विधि की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की  साफ़- सफाई की जा रही है। रंग-बिरंगे फूलों से मंदिरों की साज-सज्जा की जाएगी। लाइट की रोशनी से परिसर जगमग किए जाएंगे। भगवान शिव का विशेष श्रृंगार होगा। मशीन की मदद से श्रद्धालु जलाभिषेक कर सकेंगे। गर्भगृह में दर्शन के लिए जाने पर रोक रहेगी। श्रद्धालु स्फटिक के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकेंगे। मशीन लगाई जाएंगी। सूखे मेवे से भगवान का श्रृंगार करेंगे। शिव बारात निकाली जाएगी। चार अलग-अलग पहर में पूजा होगी।

भक्तों के लिए सुविधाएं
महाशिवरात्रि के उत्सव में मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। भीड़ को संभालने के लिए वॉलंटियर तैनात रहेंगे। भजन- कीर्तन होगा। सुबह चार बजे मंदिर कपाट खोल दिए जाएंगे। जलाभिषेक के लिए 111 शिवलिंग स्थापित हैं। दिनभर मंदिर में भंडारा चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए पानी और  पार्किंग जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। 

श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी
छतरपुर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर को सजाने का कार्य जारी है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान सोने-हीरे के जेवर पहनेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर में ही जलाभिषेक के लिए जल, दूध सहित दूसरी सभी पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.