राहुल की एंट्री ने तो गजब कर दिया, देखें वीडियो

Rahul Gandhi Come Back : राहुल की एंट्री ने तो गजब कर दिया, देखें वीडियो

राहुल की एंट्री ने तो गजब कर दिया, देखें वीडियो

Social Media | Rahul Gandhi

New Delhi : पूरे 137 दिन बाद सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंचे। इतिहास में यह दृश्य पहली बार देखा गया है, जब समूचा विपक्ष राहुल के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। जैसे ही राहुल गांधी की कार संसद भवन पहुंची तो वहां का नजारा देखते ही बनता था। पार्टी सांसदों के अलावा विपक्षी दलों के सांसद भी उनकी आगवानी के लिए उमड़ पड़े। संसद के गलियारे भरे हुए थे। लोग उनकी एक झलक पाने और इस पल को अपने मोबाइल के कैमरों कैद करने को लेकर आतुर दिखे। 
 
सुखद रहा सोमवार
सोमवार की सुबह कांग्रेसियों के लिए एक सुखद और उत्साह भरा संदेश लेकर आई। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि लोकसभा सचिवालय ने उनकी संसद सदस्यता की बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले के बाद राहुल गांधी मानहानि केस में बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी।

कांग्रेस ने मोदी से छिना उनका कौशल
 कांग्रेस ने पीएम मोदी के हर चीज को इवेंट बना देने वाले कौशल को उनसे हथियाते हुए राहुल की एंट्री को एक जोरदार इवेंट में तब्दील कर दिया। वैसे फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को एक बड़ी जीत के रूप में प्रजेंट किया जा रहा था। कांग्रेस ने पहले ही 'हीरो' वाली तैयारी कर रखी थी। देर रात में कांग्रेस की ओर से एक वीडियो जारी कर एक ट्वीट किया गया, 'वो आ रहे हैं।' वीडियो में राहुल गांधी को ऐसे दिखाया गया है, जैसे फिल्म में किसी सुपर स्टार की एंट्री होती है।

जब स्पीकर ने पु​कारा राहुल का नाम
वीडियो में स्पीकर ओम बिरला पुकारते सुने जाते हैं, 'श्री राहुल गांधी जी...' इसके बाद सायरन की आवाज गूंजती है और राहुल फिल्मी हीरो की तरह एंट्री लेते हैं। वह कार का गेट खोलते हैं, मुस्कुराते हैं, अभिवादन करते हैं, आगे प्रणाम करते हैं। कांग्रेस ने राहुल के लोकसभा के पुराने भाषण और भारत जोड़ो यात्रा के उनके वीडियोज को भी इसमें जोड़े हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.