पॉल्यूशन और टेम्प्रेचर बढ़े, अगले पांच दिन पड़ेगी झुलसती गर्मी

राजस्थानी हवाएं बिगाड़ रहीं दिल्ली-एनसीआर की फिज़ा : पॉल्यूशन और टेम्प्रेचर बढ़े, अगले पांच दिन पड़ेगी झुलसती गर्मी

पॉल्यूशन और टेम्प्रेचर बढ़े, अगले पांच दिन पड़ेगी झुलसती गर्मी

Google Image | Symbolic Image

New Delhi : राजस्थान से आ रही हवाएं दिल्ली-एनसीआर की फिजा बिगाड़ रही हैं। हवा के साथ धुल आ रही है। जिसकी वजह से दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, सोनीपत, पानीपत और बुलंदशहर समेत 200 किलोमीटर के दायरे में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया है। राजस्थानी हवाएं गर्म हैं। जिसकी वजह से इन इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। धूल भरी गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के शनिवार, रविवार और अगले सप्ताह के सोमवार, मंगलवार बेहद गर्म रहने वाले हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने तपती और झुलसती गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एनसीआर के सारे इलाके तपेंगे
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अच्छी ख़बर नहीं है। यह वीकेंड झुलसाने वाली गर्मी की भेंट चढ़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह की शुरुआत भी तपती-जलती गर्मी के साथ होगी। अगले सप्ताह के सोमवार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। मंगलवार से गिरावट शुरू होगी। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात ऐसे ही बने रहेंगे।

इस वीकेंड रहेगी झुलसती गर्मी
बारिश के कारण मार्च का महीना अच्छा बीत गया। अप्रैल के 10 दिन भी कोई ख़ास गर्मी नहीं रही। लेकिन अब मौसम तेजी से गर्म होने वाला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की तेजी दर्ज की गई। बुधवार भी गर्म है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। अब अगले दो-तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने वाला है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 15 अप्रैल से 31 मई के बीच लू चलेंगी। यह वीकेंड भीषण गर्मी में रहेगा। गुरुवार को तापमान 38 डिग्री और शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शनिवार और रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। अगले सप्ताह सोमवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। मंगलवार से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। पारा कई दिन लिए 3 डिग्री तक गिरेगा।

राजस्थानी हवाओं ने प्रदूषण और गर्मी बढ़ाई
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से आ रहीं सूखी और धूल भरी हवाओं ने वायु की गुणवत्ता को 'खराब' श्रेणी में ला दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस साल का अधिकतम है। इससे पहले सोमवार को पारा 34.9 डिग्री तक पहुंचा था। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। मंगलवार को यह 11.6 डिग्री रहा था। जबकि एक दिन पहले 15.7 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, "तापमान में धीरे-धीरे तेजी आएगी। यह अच्छी बात है। अगले तीन दिन में यह 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।" बुधवार को तापमान 18 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार तक वायु गुणवत्ता भी खराब रह सकती है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.