किंग खान के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, 27 साल की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लगेगी डीडीएलजे

Shahrukh Khan Birthday : किंग खान के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, 27 साल की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लगेगी डीडीएलजे

किंग खान के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, 27 साल की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लगेगी डीडीएलजे

Google Image | शाहरुख खान

New Delhi : बॉलीवुड के किंग खान और रोमांस किंग के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना जन्म दिवस मनाएंगे। शाहरुख खान के जन्म दिवस के अवसर पर उनके फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। 2 नवंबर को सभी सिनेमाघरों में डीडीएलजे चलाई जाएगी। फिल्म कल हो न हो से लेकर फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे तक हर फिल्म में शाहरुख खान के रोमांस का उनके फोन पर अलग ही क्रेज दिखाई देता था। शाहरुख खान आज भी बॉलीवुड के बादशाह के तौर पर जाने जाते हैं। इसी के चलते 2 नवंबर को एक बार पर्दे पर राज और सिमरन की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।

2 नवंबर को  दिखाई जाएगी डीडीएलजे
हिंदी सिनेमा के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाएंगे। इस अवसर पर शाहरुख खान के फैंस के लिए यशराज फिल्म्स ने शाहरुख खान की सबसे रोमांटिक प्रेम कहानी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया है। यशराज फिल्म्स की ओर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, “देश के सभी पीवीआर, आईनॉक्स मूवीज और सिनेपोलिस इंडिया में आयोजित की जाएगी, जिसमें लीजेंड का जन्मदिन है।" 

27 साल पहले रिलीज हुई थी डीडीएलजे
यशराज फिल्म्स द्वारा इससे पहले एक और पोस्ट शेयर किया गया था जिसमे लिखा था, "हमारी पसंदीदा प्रेम कहानी सिल्वर स्क्रीन पर वापस आ रही है, देखें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 2 नवंबर 2022 को केवल भारतीय सिनेमाघरों में।" 27 साल पहले 20 अक्टूबर 1995 में शाहरुख खान और काजोल स्टारर  'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यही वजह है कि मुंबई के मशहूर मराठा मंद‍िर थ‍िएटर में डीडीएलजे लगातार कई सालों तक चलती रही। मराठा मंद‍िर में डीडीएलजे का पीरियड 19 साल से अध‍िक का रहा है।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.