ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए खास खबर, होने वाले हैं यह बड़े बदलाव, जानिए क्या

Important News : ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए खास खबर, होने वाले हैं यह बड़े बदलाव, जानिए क्या

ऑनलाइन पेमेंट करने वालों के लिए खास खबर, होने वाले हैं यह बड़े बदलाव, जानिए क्या

Google Image | Symbolic Photo

New Delhi : गूगल पर ऑनलाइन पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गूगल को दिशा-निर्देश देते हुए कुछ बदलाव कर आए हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया हो और भी सुरक्षित हो जाएगी। आरबीआई के दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब गूगल पर आपके ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त का डिटेल सेव नहीं होंगी। यह नया नियम 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने का जरिया और भी सुरक्षित हो जाएगा। 

इसलिए भुगतान करते वक्त रखे कार्ड डिटेल याद 
गूगल ने रिजर्व बैंक से प्राप्त हुए दिशा-निर्देशों के आधार पर किए गए ऑनलाइन पेमेंट मोड में बदलाव को गूगल एक जनवरी से लागू करेगा। अब से पहले ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त आपका कार्ड नंबर और उसके एक्सपायरी डेट सेव हो जाते थी। जिससे आप जब दोबारा ऑनलाइन पेमेंट करते थे, तो उस वक्त आपको सिर्फ अपना सीवीवी नंबर दर्ज करना होता था। लेकिन अब आपको हर बार ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए अपना कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट डालनी होगी। जिसके लिए अब आपको नए नियमों के तहत अपना कार्ड नंबर और एक्सपायरी डेट याद रखनी होगी। गूगल द्वारा बनाई गई है नियम सभी सर्विस जैसे गूगल एड (Google Ads), यू-ट्यूब (YouTube), गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और बाकी सभी भुगतान सर्विस पर लागू होंगे। ऐसा करने से ऑनलाइन पेमेंट की प्रक्रिया और भी सुरक्षित हो जाएगी। 

यह कार्ड यूजर रखें इन बातों का ध्यान 
यदि आप वीसा और मास्टरकार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको नए फॉर्मेट में कार्ड डिटेल को सेवा करने के लिए अथराइज्ड कराना होगा। आपको अपने मौजूदा कार्ड विवरण के साथ एक ही मैन्यअल भुगतान करना होगा। साथ ही 21 दिसंबर से पहले आपको अपने सारे भुगतान करने होंगे, ताकि आप बाद में अपना कार्ड विवरण दोबारा करने से बच सकें। अगर आप रुपए डिस्कवर डिजनी कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल द्वारा 31 दिसंबर 2021 के बाद आपके कार्ड डिटेल को सेव नहीं किया जाएगा। गूगल इन कार्ड का नया फॉर्मेट स्वीकार नहीं करता है। इसलिए 1 जनवरी 2022 से हर मैन्यअल पेमेंट कर दे वक्त अपनी कार डिटेल को भरना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.