एनसीआर वासियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से वैष्णो देवी तक का सफर होगा और भी आसान, जानिए कैसे

बड़ी खबर : एनसीआर वासियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से वैष्णो देवी तक का सफर होगा और भी आसान, जानिए कैसे

एनसीआर वासियों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से वैष्णो देवी तक का सफर होगा और भी आसान, जानिए कैसे

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए खास खबर है। हर वर्ष लाखों की संख्या में यहां के श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। अगले 2 सालों में आपका सफर को और सुहाना बनाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तरफ से दिल्ली अमृतसर कटरा तक एक कॉरिडोर का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके जरिए महज 7 घंटे में जम्मू पहुंच जाएंगे। 

2024 में बनकर तैयार होगा कॉरिडोर
आपको बता दें कुल 670 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में से 580 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का वर्क अवॉर्ड हो गया है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक, लगभग 100 किलोमीटर पर काम चल रहा है। अभी इस एक्सप्रेस वे 4 लेन होंगी बाद में इसको बढ़ाकर 8 लेन कर दिया जाएगा। दिल्ली से कटरा तक जाने में 12 घंटे का समय लगता था लेकिन इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद 7 घंटे में आप पहुंच जाएंगे। एनएचएआई का लक्ष्य है कि इस प्रोजेक्ट को जून, 2024 तक तैयार कर लिया जाएगा। 

ब्रिज पर रहेगी खास सुविधाएं
इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 39,500 करोड़ रुपए है। इस एक्सप्रेस के बन जाने के बाद दिल्ली एनसीआर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खास बात यह है कि इस कॉरिडोर के हिस्से में व्यास नदी पर यानी डॉल्फिन रिजर्व पर एशिया का सबसे लंबा 1300 मीटर का ब्रिज बनाया जाएगा। यह ब्रिज लंदन की टेम्स नदी पर बने टॉवर ब्रिज की तर्ज पर बनेगा। 

15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे
इस ब्रिज के ऊपर रेस्तरां बनाएं जाएंगे और दूर तक के नजारे देखने के लिए ऑब्जर्वेटरीज होंगे। पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए इस कॉरिडोर पर 15 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इससे सालाना 3 करोड़ किलो कार्बन डाइऑक्साइड की कमी आएगी। कॉरिडोर पर 40 जनसुविधाएं दी जाएंगी। जहां पेट्रोल पंप, अस्पताल, पार्किंग, कमर्शल स्पेस, फूटकोर्ट, ऑटो वर्कशॉप, रिसोर्ट और डोरमेट्री का निर्माण करवाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.