ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, एनजीओ ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान

नई दिल्ली : ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, एनजीओ ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान

ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, एनजीओ ने बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Tricity Today | ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर बेचने वाले तीन गिरफ्तार

पूरे देश में इस समय ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन अपने परिवार के लोगों को ऑक्सीजन दिलवाने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। लेकिन फिर भी ऐसे विपरीत समय में कुछ लोग कालाबाजारी का धंधा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जो लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में फायर एक्सटिंग्विशर बरामद किए हैं। यह लोग ऑक्सीजन सिलेंडर में फायर एक्सटिंग्विशर भरकर बेच देते थे।

दरअसल, दिल्ली में राधाबल्लभ सेवा संघ नाम से एक एनजीओ है। यह एनजीओ कोरोना महामारी के समय लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर देने की मुहिम चला रहा है। उसके लिए यह एनजीओ ऑक्सीजन सिलेंडर देने वाली कंपनी को रुपए देकर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन सिलेंडर देता है। एनजीओ के एक सदस्य ने ऑक्सीजन सिलेंडर कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि एक ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत 13 हजार रुपये है। जब एनजीओ के सदस्य ने इतने बड़े हुए रेट का कारण पूछा तो डिस्ट्रीब्यूटर ने बताया कि "सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत पर टेक्स ज्यादा बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से सिलेंडर की कीमत भी महंगी हो गई है।"

इस बात की जानकारी एनजीओ को पता चलने पर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि ऑक्सीजन सिलेंडर पर रेट नहीं बढ़ाए गए हैं और ना ही टेक्स बढ़ाया गया है। जिसके बाद एनजीओ को पता चला कि ऑक्सीजन डिस्ट्रीब्यूटर कालाबाजारी कर रहा है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दिल्ली पुलिस और एनजीओ की टीम ऑक्सीजन सिलेंडर की कंपनी में पहुंची तो वहां जा कर दंग रह गए। वहां जाकर पता चला कि यह लोग फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर पर काले रंग का पैंट कर रहे थे। यह लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर बेचकर कोरोना मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे है। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी रवि शर्मा, शम्भू और अब्दुल को मौके से गिरफ्तार किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.