कल के लिए बदला समय, जानिए क्या जारी की डीएमआरसी ने एडवाइजरी...

येलो लाइन मेट्रो से सफर करने वालों के लिए काम की खबर : कल के लिए बदला समय, जानिए क्या जारी की डीएमआरसी ने एडवाइजरी...

कल के लिए बदला समय, जानिए क्या जारी की डीएमआरसी ने एडवाइजरी...

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Delhi News : दिल्ली मेट्रो ने यलो लाइन पर 6 अक्टूबर रविवार को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य के कारण किया गया है। डीएमआरसी ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। बदलाव के तहत विश्वविद्यालय स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सुबह 6 बजे के बजाय 6:45 पर चलेगी। इसी तरह कश्मीरी गेट से समयपुर बादली के लिए ट्रेन सुबह 6 बजे की जगह 6:52 बजे से शुरू होगी।

विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशनों के बीच नहीं होगी कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध 
रखरखाव कार्य के दौरान विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट स्टेशनों के बीच कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इसके अलावा विधानसभा और सिविल लाइन्स स्टेशन पर भी ट्रेन सेवाएं सुबह 6:40 बजे तक बंद रहेंगी। हालांकि यलो लाइन के अन्य प्रमुख खंडों पर जैसे मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय तक सामान्य ट्रेन सेवाएं जारी रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

10 मिनट के अंतराल पर मिलेगी मेट्रो
रखरखाव कार्य के दौरान मेट्रो सेवाएं 10 मिनट की देरी से उपलब्ध होंगी। इसके बाद मेट्रो नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। यात्रियों को इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है और उन्हें सलाह दी गई है कि वे यात्रा के समय का ध्यान रखें। डीएमआरसी ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है ताकि रखरखाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.