इस अंडरपास को मिली हरी झंडी, वाहन चालकों का बचेगा समय 

नोएडा से दिल्ली जाना होगा आसान : इस अंडरपास को मिली हरी झंडी, वाहन चालकों का बचेगा समय 

इस अंडरपास को मिली हरी झंडी, वाहन चालकों का बचेगा समय 

Tricity Today | Symbolic

Noida News : नोएडा से हर दिन लाखों की संख्या में लोग नोएडा दिल्ली के बीच आवागमन करते हैं। उन्हें सड़कों पर जाम से जूझना पड़ता है। लेकिन, अब नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। आने वाले दिनों में दिल्ली के भैरो मार्ग अंडरपास से ट्रैफिक चालू हो जाएगा। इससे 500 से 600 मीटर की दूरी कम हो जाएगी और अधिक घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। उनका 15-30 मिनट का समय भी बचेगा।

यू-टर्न बंद किया जाएगा 
प्रगति मैदान के मेन टनल के उद्‌घाटन के करीब डेढ़ साल बाद दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों की समस्या खत्म होने वाली है। वर्तमान में प्रगति मैदान होते हुए नोएडा जाने के लिए लोगों को रिंग रोड पर करीब 250-300 मीटर दूर जाकर यू-टर्न लेकर वापस नोएडा की ओर जाना पड़ता है। ट्रैफिक संचालन शुरू होने के बाद अंडरपास से करीब 250-300 मीटर दूर रिंग रोड पर जो यू-टर्न बनाया गया है, उसे बंद कर दिया जाएगा। इस यू-टर्न के चलते ही कई बार रिंग रोड पर जाम की समस्या रहती थी। वह समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी और रिंग रोड पर इस स्ट्रेच में ट्रैफिक भी स्मूथ हो जाएगा।

अंडरपास की लंबाई करीब 150 मीटर
अफसरों का कहना है कि दो लेन के अंडरपास को अभी ट्रायल के लिए ही खोला जा रहा है। इस अंडरपास की लंबाई करीब 150 मीटर है। बीच-बीच में स्थिति को देखकर इसे बंद भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस टनल को 13 जनवरी से ही चालू किया जाना था। लेकिन, किसी वजह से यह नहीं खोला गया। अब इसे यानि 15 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका उद्घाटन शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.