इंग्लैंड में गायब हो गए दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, पूरी ब्रिटिश पुलिस तलाश में जुटी

Commonwealth Games 2022 : इंग्लैंड में गायब हो गए दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, पूरी ब्रिटिश पुलिस तलाश में जुटी

इंग्लैंड में गायब हो गए दो पाकिस्तानी खिलाड़ी, पूरी ब्रिटिश पुलिस तलाश में जुटी

Google Photo | सुलेमान बलूच और नजीर उल्लाह खान

New Delhi : आतंकवाद को शह देते-देते पाकिस्तान दुनियाभर में एक ऐसा बदनाम देश बन चुका हैं, जहां पर उसके खुद के नागरिक भी रहने को तैयार नहीं है। वहीं इस साल 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए ब्रिटेन गए पाकिस्तान के 2 मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीर उल्लाह खान ब्रमिंघम में ही लापता हो गए हैं। पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) भी ब्रिटेन के स्थानीय अधिकारियों की मदद से अपने मुक्केबाजों की तलाश में जुटा हुआ है लेकिन अबतक उनसे जुड़ा कोई भी सुराग नहीं मिल सका है।

हम इन मुक्केबाजों को किसी भी कीमत पर..
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने मुल्क रवाना होने से ठीक पहले हवाईअड्डे से लापता हो गए। जिसके बाद पाकिस्तान के साथ ओलंपिक संघ ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। वहीं इस मामले को लेकर (POA) के महासचिव मोहम्मद खालिद महमूद का कहना है कि- 'हम इन मुक्केबाजों को किसी भी कीमत पर देश का नाम खराब नहीं करने देंगे। ब्रिटिश पुलिस भी जल्द ही उन्हें ढूंढ़ निकलेगी।' आपको बता दें की दोनों खिलाडियों के यात्रा दस्तावेज अभी भी पीबीएफ के कब्जे में हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने गए थे,
बताते चलें कि हैवीवेट मुक्केबाज (86-92 किग्रा) नजीर को 16वें राउंड में नॉकआउट किया गया था, जबकि सुलेमान बलूच 32वें राउंड में लाइट वेल्टरवेट वर्ग (60-63.5 किग्रा) में हार गए थे। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए ब्रिटेन गए पाकिस्तान के दल में पांच मुक्केबाज और चार अधिकारी भी शामिल थे।

तैराकी चैंपियन भी है लापता
इससे पहले भी पाकिस्तानी तैराक फैजान अकबर भी इसी साल जून में हंगरी पहुंचने के बाद लापता हो चुके है। 22 वर्षीय फैजान अकबर 4 बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता भी रहे हैं। वहीं इस साल जून में हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 19 वीं फिना विश्व के तैराकी चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचे अकबर भी अपने रूममेट को बिना बताए होटल से चेक आउट कर लिया और उसके बाद से वो भी वापस नहीं लौटे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.