यूपी को दिल्ली से मिला 2.66 लाख करोड़ रुपये का निवेश, ये 54 कंपनियां आईं

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 : यूपी को दिल्ली से मिला 2.66 लाख करोड़ रुपये का निवेश, ये 54 कंपनियां आईं

यूपी को दिल्ली से मिला 2.66 लाख करोड़ रुपये का निवेश, ये 54 कंपनियां आईं

Tricity Today | राजधानी दिल्ली के होटल ओबेरॉय में बड़ा आयोजन

  • - मंत्रियों के समूह ने देश के जाने-माने उद्योगपतियों से मुलाकात की
  • - औद्योगिक घरानों और निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए बुलाया
  • - कार्यक्रम में देशभर की 54 कंपनियों के 183 प्रतिनिधि शामिल हुए
New Delhi : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के लिए विश्व के विभिन्न देशों में भ्रमण, फिर मुंबई और चैन्नई में रोड शो के बाद शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के होटल ओबेरॉय में बड़ा आयोजन किया गया है। जिसकी अगुवाई उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने की। देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों, उद्योगपतियों और निवेशकों को आमंत्रित किया गया था। देश के ग्रोथ इंजन और असीम संभावनाओं के प्रदेश उत्तर प्रदेश में निवेश का प्रस्ताव दिया गया।

सरकार के बुलावे पर आए देशभर के उद्योगपति
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया, "दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की जानी मानी हस्तियां सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बदलते प्रदेश के लिए निवेशकों में जबरदस्त उत्साह दिखा है। निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा गया कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आपके स्वागत के लिए तैयार है।" इस अवसर पर नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, कृषि आयुक्त मनोज कुमार सिंह, एसीएस अरविंद कुमार, अमिताभ कांत, सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी, यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह और बड़ी संख्या में उद्यमी व निवेशक उपस्थित रहे।

दिल्ली से उत्तर प्रदेश को मिला ₹2.66 लाख करोड़ निवेश
नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया, "निवेशकों को यूपी में उत्तर प्रदेश सरकार की निवेश फ्रेंडली नीतियों से अवगत कराया गया। नए भारत के ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा है। हमें 2.66 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। बड़ी संख्या में विकास प्राधिकरण के साथ उद्योगपतियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इन सभी उद्योगपतियों को लखनऊ आने का न्योता दिया गया है। देशभर के उद्योगपति और कारोबारी 10 फरवरी से लखनऊ में होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेंगे।"

ये प्रमुख कंपनियां और औद्योगिक घराने हुए शामिल
1. नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड
2. सिपला लिमिटेड
3. रेडिसन होटल
4. टाटा ग्रुप ग्रुप
5. केआरएस नेटवर्क
6. जैक्सन ग्रुप
7. ओयो इंडिया
8. श्री सीमेंट
9. कैसिस ग्रुप
10. वनेशा कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड
11. अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
12. डीआर ऑटो इंडस्ट्रीज
13. आरईसी लिमिटेड
14. रोजेट रिजॉर्ट एंड होटल्स
15. पुलस्त्य इंडस्ट्रियल पार्क
16. अवादा
17. वरुण बेवरेजेज
18. एनबीसीसी
19. एयर लिक्विड इंडिया
20. हिंदुस्तान सिरिंग्स एंड मेडिकल डिवाइसेज लिमिटेड
21. पॉली मेडिकेयर लिमिटेड
22. पेपफ्यूल
23. मैक्स वेंचर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
24. डालमिया भारत
25. जेके सीमेंट लिमिटेड
26. भारत फोर्ज
27. जेके बिल्डिंग
28. एसटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर
29. ब्रह्मोस
30. डीसीएम श्रीराम लिमिटेड
31. पेप्पर फ्राई
32. बोस्टन साइंटिफिक
33. कलर जेट
34. हिन्द टर्मिनल
35. डिक्सन टेक्नोलॉजी
36. सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
37. गेल लिमिटेड
38. मेडट्रॉनिक्स
39. आनंदा ग्रुप
40. महान मिल्क फूड
41. सोम ग्रुप
42. आरबीएमएल
43. व्लोतबेको
44. द लीला पैलेस
45. इज माई ट्रिप
46. कृभको
47. यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
48. जुबिलैंट ग्रुप
49. अंबराने
50. बोट
51. सूर्या फूड्स
52. लोहिया ऑटो
53. कबीरा मोबिलिटी
54. बीएफपीएल

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.